मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी हैं और मुंबई की उपनगरीय रेलवे ट्रेन सेवा दुनिया के सबसे व्यस्त सेवाओं में से एक है | दुर्भाग्य से, मुंबई में दुनियाके उपनगरीय रेलवे नेटवर्कमें सबसे अधिक आकस्मिक मृत्यु होती है | अगर हम इसे आंकड़ों में लिखते हैं तो, मुंबई में हर साल ३००० से ज्यादा, यानी हर दिन लगभग १० लोगों की रेल दुर्घटनाओं में आकस्मिक मौत होती है और २० से ज्यादा लोग घायल होते है | हम सब मिलकर कोशिश करेंगे की कम से कम रेल अपघात हो और लोग सुरक्षित रूप से यात्रा करें |
इसलिए मैं शपथ लेता/लेती हूँ की,
१. चलती गाडी में नहीं चढूँगा / चढूँगी |
२. चलती गाडी से नहीं उतरूंगा / उतरूंगी |
३. रेलवे ट्रैक को क्रॉस नहीं करूँगा /करुँगी |
४. रेल डिब्बों के ऊपर सवारी नहीं करूँगा /करुँगी |
५. रेलवे के सभी नियमो का पालनकरूँगा /करुँगी |